{"_id":"62d461d2992ca416f3362fc6","slug":"youth-missing-from-two-places-yamuna-nagar-news-knl1149706191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जगहों से युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जगहों से युवक लापता
विज्ञापन
यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी व हनुमान कॉलोनी से दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में जम्मू कॉलोनी में गढ़वाल धर्मशाला के पास रहने वाली कमला देवी ने बताया कि उसका बेटा 38 वर्षीय सुरेंद्र सिंह गांव रतनगढ़ स्थित इस्जेक कंपनी में काम करता है। 14 जुलाई को सुरेंद्र ड्यूटी पर गया था परंतु वापस नहीं आया। सभी दोस्तों व रिश्तेदारों के यहां पता किया पर उसका पता नहीं चला।
वहीं, थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में चिट्टा मंदिर हनुमान कॉलोनी के पास रहने वाले राजकुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई नवीन कुमार चाऊमीन की रेहड़ी चिट्टा मंदिर बच्चाजीवी प्रसाद भंडार के पास लगाता है। 14 जुलाई को नवीन ने रेहड़ी लगा रखी थी। दोपहर के समय वह अपनी रेहड़ी को वहीं छोड़कर कहीं चला गया। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।