{"_id":"60d0ed208ebc3ecc084c7a07","slug":"youth-killed-dead-body-thrown-in-bushes-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl739481159","type":"story","status":"publish","title_hn":"परने से गला घोटकर युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परने से गला घोटकर युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास युवक की हत्या की जांच करती सीन ऑफ क्राइम की टीम।
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन के चंद कदम दूर युवक की परने से गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक का शव झाड़ियों में फेंक दिया। युवक के हाथ परने से बांधे हुए थे। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। जीआरपी की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या कहीं और की गई। हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। जीआरपी ने अज्ञात आरोपियोें हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें सोमवार की दोपहर के समय रेलवे मेमो के माध्यम से झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली थी। इस पर एसआई बोधराज को मौके पर भेजा। कुछ देर बाद वह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां करीब 30 वर्षीय युवक को शव झाड़ियों के बीच एक बिजली के पोल के पास पड़ा था। उसके गले में परना बंधा हुआ था। परने का एक हिस्सा दाहिनी बाजू से बांधा हुआ था। जीभ दांतों के नीचे दबी थी, जिससे साफ है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। शरीर पर चोटों के भी निशान हैं।
थाना प्रभारी के अनुसार हत्यारों ने वारदात को अंजाम कहीं और दिया। इसके बाद शव को यहां फेंका गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
लूटपाट हो सकती है हत्या की वजह
तलाशी लेने के दौरान मृतक की कमीज और पेंट की जेबें खाली मिली है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज या मोबाइल नही मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। न ही उसके पास से पर्स और नकदी मिली है। शरीर पर चोटों के भी निशान है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने युवक की लूटपाट के इरादे से हत्या की है। लूटपाट के दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट भी की होगी।
चंद कदम दूरी पर रेलवे क्वार्टर और क्रॉसिंग
जिस जगह शव मिला है, उससे चंद कदम दूरी पर ही रेलवे क्वार्टर है। वहां पुलिस कर्मी रहते है। इसके अलावा मात्र 50 मीटर की दूरी पर रेलवे क्रॉसिंग है। दोनों की जगह पर अमूमन लोगों की भीड़ लगी रहती है। बावजूद इसके यह वारदात होती किसी ने नहीं देखी। इससे माना जा रहा है कि रात के समय वारदात को अंजाम दिया गया।