{"_id":"62d1c68ea0bb3e67591a5fb3","slug":"youth-injured-in-truck-collision-dies-yamuna-nagar-news-knl114778545","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए गांव हवेली के 18 वर्षीय अमनजोत सिंह की एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वे वीरवार शाम अपने साथी रुपिंद्र व सरगुण के साथ बाइक पर कालाअंब नौकरी की तलाश में जा रहे थे।
इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अमनजोत व रुपिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भरती कराया था। उपचार के दौरान अमनजोत की मौत हो गई। जबकि रुपिंद्र की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
इकलौता बेटा था अमरजोत
गांव हवेली निवासी सुख्विंद्र सिंह के मुताबिक वह रेहड़ा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। उसका इकलौता बेटा अमनजोत दो साल पहले 10वीं करने के बाद रोजगार की तलाश कर रहा था। उसके दोस्त भी रोजगार तलाशने में उसकी मदद करते थे। वीरवार शाम को भी अपने साथियों के साथ कालाअंब में रोजगार की तलाश में ही निकला था। उन्हें भी उम्मीद थी कालाअंब काफी इंडस्ट्रीज है शायद इस बार उसे नौकरी मिल जाएगी। उन्हें क्या पता था उनका बेटा उनसे हादसे में छिन जाएगा।