फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth injured in bike collision dies

Yamuna Nagar News: बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत

Sun, 12 Apr 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Apr 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in bike collision dies
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। दुर्घटना आठ अप्रैल को हुई थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना शहर यमुनानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा 32 वर्षीय इंद्रजीत सिंह औद्योगिक क्षेत्र में बिजली पैनल बनाने का कार्य करता है। आठ अप्रैल की रात इंद्रजीत बाइक पर आ रहा था। जब वह पेपर मिल गेट पर पहुंचा। तभी सामने से लापरवाही से बाइक चलाते हुए आ रहे चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इंद्रजीत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डायल 112 की टीम ने अस्पताल में भिजवाया। आरोपी बाइक चालक हादसे के बाद वहां से भाग गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान इंद्रजीत की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed