फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth held with stolen bike, Yamunanagar

चोरी की बाइक के साथ युवक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth held with stolen bike, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी युवक पर पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं और चार महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया। आते ही उसने फिर से बाइक चोरी करना शुरू कर दी।
इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि चोरी की बाइक को बेचने के लिए एक युवक कलानौर से होता हुआ उत्तर प्रदेश जाएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अनिल राणा की टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसे चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान नाहर ताहरपुर निवासी जितेंद्र के नाम से हुई।
विज्ञापन

इंचार्ज ने बताया कि आरोपी से चोरी के तीन बाइक बरामद हुई है। आरोपी ने पहले अक्तूबर में बाइक चोरी की। उसके बाद नवंबर और अब दिसंबर में उसने बाइक चोरी कर ली। यह सभी बाइक थाना शहर एरिया से चोरी की गई थी। आरोपी पर पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी चार महीने पहले ही जेल से बाहर आया और आते ही उसने फिर से बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। आरोपी फिर से बाइक चोरी के साथ पकड़ा गया है इस बार आरोपी से तीन चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed