{"_id":"67783b55e12ce67be5027851","slug":"youth-from-jagadhri-dies-under-suspicious-circumstances-in-maldives-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130928-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मालदीव में जगाधरी के युवक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मालदीव में जगाधरी के युवक की संदिग्ध हालत में मौत
Sat, 04 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। मालदीव गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक का शव दोस्त के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
उनका कहना है कि विदेश में मृतक का शव भी नहीं दिया जा रहा है। परिजनों ने डीसी को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और शव दिलवाने की मांग की गई है। मामला जगाधरी शहर की श्याम सुंदरपुरी काॅलोनी का है। काॅलोनी निवासी रामप्रीत साहनी ने डीसी को सौंप पत्र में बताया कि उसका बेटा रविंद्र दो साल से मालदीव में काम करने के लिए गया था। कुछ दिन पहले वह जगाधरी आया था। इसके बाद बीते 24 दिसंबर को वह वापस चला गया।
जहां वह कालोनी के ही एक युवक के साथ कमरे में रहता था। 31 दिसंबर को परिवार को सूचना मिली कि रविंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
रामप्रीत का कहना है कि रविंद्र काफी खुश था। उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। उनके अनुसार बेटे का शव लेने के लिए दूसरा बेटा और परिवार के कुछ सदस्य मालदीव गए थे। लेकिन वहां पर उन्हें शव नहीं दिया जा रहा है।
परिजन चाहते हैं कि मृतक के शव का संस्कार भारत लाकर ही किया जाए। परिजनों ने डीसी को पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और शव दिलवाने की प्रार्थना की है।