{"_id":"671aa4be129fa713150ae794","slug":"youth-festival-gng-college-overall-winner-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-127407-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव : जीएनजी कॉलेज ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव : जीएनजी कॉलेज ओवरऑल विजेता
Fri, 25 Oct 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी (यमुनानगर)। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में चल रहा तीन दिवसीय 47वां युवा महोत्सव का वीरवार को समापन हो गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग आयोजित महोत्सव में 16 कॉलेज के करीब 300 विद्यार्थियों ने 46 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेजबान गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज महोत्सव का ओवरऑल विजेता बना। डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने रनरअप ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मुख्यातिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि कॉलेज के यह मंच विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यार्थियों को कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। युवा महोत्सव कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंद्र गांधी, प्राचार्या डॉ. हरविंद्र कौर, महाविद्यालय महासचिव मनोरंजन सिंह साहनी के नेतृत्व में करवाया गया। पुरस्कार वितरण में डॉ. ऋषिपाल, डॉ. आबिद, डॉ. सुभाष तंवर अतिथि के रूप में पहुंचे।
डॉ. विरेंद्र गांधी ने बताया कि गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। रनरअप ट्रॉफी डीएवी गर्ल्स कॉलेज को मिली। इस दौरान डांस ट्रॉफी, थिएटर ट्रॉफी, लिटरेरी ट्रॉफी गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने जीती। फाइन आर्ट्स ट्रॉफी डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने जीती। अंतिम दिन पांच मंचों पर सात विधाओं का मंचन हुआ।
विज्ञापन
हरियाणवी गीत में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज प्रथम और डीएवी गर्ल्स कॉलेज द्वितीय रहा। रसिया ग्रुप डांस में प्रथम स्थान गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज और द्वितीय डीएवी गर्ल्स कॉलेज रहा। इंडियन आर्केस्ट्रा में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज प्रथम व डीएवी गर्ल्स कॉलेज द्वितीय रहा। वाद-विवाद में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने पहला स्थान पाया। गुरु नानक खालसा कॉलेज ने दूसरा और डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया।
डिबेट फोर में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज प्रथम, डीएवी गर्ल्स कॉलेज द्वितीय और राजकीय कॉलेज छछरौली तृतीय रहा। क्ले मॉडलिंग में डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने पहला स्थान पाया। एमएलएन कॉलेज यमुनानगर ने दूसरा और गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत डेक्लामेशन में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने बाजी मारी। डीएवी गर्ल्स कॉलेज द्वितीय और एमएलएन कॉलेज यमुनानगर तृतीय स्थान पर रहा।