फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth dies due to canter collision, brother-in-law serious, Yamunanagar

कैंटर की टक्कर से युवक की मौत, जीजा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to canter collision, brother-in-law serious, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैथल से दवाई लेकर घर लौट रहे बाइक सवार जीजा साले को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसा साढौरा कालाआंब रोड पर लाहड़पुर के नजदीक हुआ। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे साले को कैंटर ने कुचल दिया। जबकि सड़क पर गिरने से उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कैंटर बाइक को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। हादसे के बाद दोनों जीजा साले को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने साले को मृत घोषित किया, जबकि उसके जीजा की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
महम्मदपुर निवासी दिनेश कुमार ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बुआ के लड़के निजामपुर निवासी मायाराम उर्फ रिंकू ने कालाआंब में रिंकू गुर्जर गुडस कैरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट कर रखी थी। रविवार को उसकी बुआ का लड़का मायाराम और मायाराम का जीजा रसूलपुर निवासी राजबीर कैथल दवाई लेने गए थे। देर शाम वह दवाई लेकर कालाआंब पहुंचे थे। वह भी अपने निजी काम से कालाआंब गया था। वे दोनों उसे बस स्टैंड कालाआंब पर मिले। यहां उन तीनों ने चाय पी। इसके बाद वे अपनी अपनी बाइक पर कालाआंब से चले। माया राम अपने जीजा राजबीर को गांव रसूलपुर में छोड़ने जा रहा था। मायाराम बाइक चला रहा था। जबकि उसका जीजा राजबीर उसके पीछे बाइक पर बैठा हुआ था। रात करीब सवा नौ बजे जब वे साढौरा कालाआंब रोड पर लाहड़पुर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कैंटर आया।
विज्ञापन

आरोप है कि कैंटर चालक ने लापरवाही से कैंटर चलाते हुए पीछे से मायाराम की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजबीर बाइक के बाई तरफ सड़क किनारे गिर गया। जबकि मायाराम बाइक के दाहिनी तरफ सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरे मायाराम के ऊपर से कैंटर का टायर निकल गया। इसके बाद बाइक कैंटर के पीछे कुंडे में फंस गई। आरोप है कि चालक ने फिर भी कैंटर नहीं रोका और फंसी बाइक को लेकर भागता रहा। काफी दूर जाकर रसूलपुर इलाहाबाद बैंक के पास आरोपी ने ट्रक रोका। ट्रक पीछे कर आरोपी ने फंसी बाइक निकाली और फिर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे में घायल मायाराम व उसके जीजा राजबीर को लोगों ने एंबुलेंस की मदद से जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसकी बुआ के लड़के मायाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजबीर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने पर साढौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। साढौरा थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed