{"_id":"6a2474a69a1d0af86f0d75fd","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-line-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157325-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 07 Jun 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। व्यासपुर-छछरौली रोड पर शनिवार को सीसीटीवी कैमरे लगाने के दौरान 66 केवी हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रादौर क्षेत्र के गांव धौलरा निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार पिछले कुछ समय से व्यासपुर स्थित काली माता मंदिर के समीप किराये के मकान में रह रहा था। वह तरुण स्मार्ट सिक्योरिटी फर्म में कार्यरत था और सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। शनिवार को शिव कुमार व्यासपुर-छछरौली रोड स्थित बाला जी चौखट की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पहुंचा था।
छत पर कैमरों के लिए तार लगाने के दौरान वह ऊपर से गुजर रही 66 केवी हाइटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। व्यासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी विनोद सैनी ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आना बताया गया है। हादसे से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।