{"_id":"6282b2e958f9bf52ae3c8f7c","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-fear-of-committing-suicide-yamuna-nagar-news-knl1084201123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या करने की आशंका
Youth dies after being hit by train, fear of committing suicide
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
यमुनानगर। मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। उसने रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या की। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान तलाकौर निवासी पंकज के रूप में हुई।
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि दो बजे के करीब उनके उन्हें मैमो से सूचना मिली थी कि मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक युवक ने रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतक पंकज राजस्थान की निजी कंपनी में तीन वर्ष से काम करता था। वह अविवाहित था। परिजनों के अनुसार पंकज की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी और वह कभी-कभी अवसाद में चला जाता था। जिस कारण से इसके परिजन इसे दो दिन पहले ही राजस्थान से घर ले आए थे। पंकज का एक बड़ा भाई है। परिजन ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे पंकज बाइक लेकर घर से निकला था। वह रात को घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद था। सुबह उन्हें घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।