फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth created uproar

पूर्व स्पीकर का पोस्टर लगी कार के बोनट पर बैठ युवक ने मचाया उत्पात, पुलिस से अभद्रता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
youth created uproar
बोनट पर बैठकर फोन पर बातचीत करता युवक - फोटो : Yamuna Nagar
पूर्व स्पीकर एवं जगाधरी विधायक कंवरपाल का पोस्टर लगी कार को शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में शराब के ठेके के बाहर बीच सड़क पर खड़ाकर उसके बोनट पर बैठकर शराब पी रहे युवकों ने खूब उत्पात मचाया। युवक को समझाने आई पुलिस भी उनके सामने बेबस नजर आई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी युवक को बोनट से उतारने के लिए उसके आगे गिड़गिड़ाते नजर आए और समझाने के लिए किसी नेता से मोबाइल पर बात करवाई। इस दौरान युवक ने पुलिस के साथ भी अभद्रता से बात की जमकर हुटिंग भी की, लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी दौरान पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को पुलिस मुखिया ने इस मामले में आरोपी युवकों पर कार्रवाई न करने पर शहर थाना के एएसआई राजिंद्र को सस्पेंड कर दिया। वहीं, उत्पात मचाने वाले आरोपी युवक इस्माइलपुर निवासी गुलशन समेत पांच युवकों पर केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर फजीहत होते देख भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी की सफाई का वीडियो भी आया और पूर्व स्पीकर व जगाधरी के विधायक कंवरपाल का पक्ष भी सामने आया।
विज्ञापन

वायरल हुए वीडियो में माडल टाउन के शराब ठेके के सामने सड़क के बीचों बीच दो कारें खड़ी है। दोनों कारों के पीछे पूर्व स्पीकर एवं जगाधरी विधायक कंवरपाल के चुनावी प्रचार संबंधी पोस्टर लगे हुए है। इनमें से एक कार के बोनट पर युवक बैठ कर अंग्रेजी शराब का सेवन कर रहा है। तभी शहर थाना से एक जिप्सी आती है। जिप्सी से जब पुलिस कर्मी एएसआई राजेंद्र व अन्य पुलिस कर्मी उसे समझाने आते है तब भी वह बोनट पर ही बैठा रहता है। पुलिस कर्मी उससे बोनट से नीचे उतरने की रिक्वेस्ट करता है, लेकिन युवक आगे से बोलता है और पुलिस फोर्स बुला लो। पुलिस कर्मचारी किसी नेता से उसकी बात फोन पर करवाता है, लेकिन इसके बाद भी वह गाड़ी से नहीं उतरता। गाड़ी पर बैठा युवक पुलिस कर्मचारी को धमकी भरी बात करता है। जिसमें वो बोलता है, और पुलिस कर्मी और बुला ले। काफी रिक्वेस्ट के बाद युवक बोनट से उतरता है। बाद में जब युवक अपनी कार लेकर यहां से जाता है तब भी पुलिस के सामने जमकर हूटर बजाता है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाती। वीडियो में पुलिस के सामने युवकों का उत्पात सामने आता है, लेकिन पुलिस फिर भी कुछ नहीं कर पाती।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हुए कॉमेंट
वीडियो के वायरल होने के बाद शहर में इसकी जमकर निंदा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर भड़ास निकाली है। लोगों ने तरह तरह की टिप्पणी की। जिसमें कहा जा रहा है कि कानून नाम की तो चीज ही नहीं रह गई है। राजनीति के प्रभाव में पुलिस कर्मी दबाव में नजर आ रहा है। यदि ऐसे ही चलेगा तो वे भी पार्टी का झंडा और नेताओं का फोटो लगाकर इसी तरह से दहशत फैलाने लग जाएंगे। कम से कम कानून का डर होना चाहिए। राज नेताओं को भी सोचना चाहिए कि कम से कम उन्हें तो संरक्षण न दें, जो उनकी सरकार की छवि को बरकरार नहीं रख सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई सस्पेंड, चार आरोपी गिरफ्तार
मामले में शराब पीकर हुडदंग मचा रहे आरोपी युवकों पर कार्रवाई न करने पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई राजेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में एएसआई ने अपनी ड्यूटी को गंभीरता से नहीं किया। उन्होंने न तो उनको और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को घटना से अवगत करवाया। ऐसे में उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही की है। मामले में आरोपी इस्माइलपुर निवासी गुलशन कुमार, अर्जुन, रजत व मंडौली निवासी अजय के खिलाफ केस दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।-बलबीर सिंह, एडिशनल एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
युवक का पक्ष
मैं नशे में था, मैंने बदतमीजी नहीं की
इस मामले में गुलशन नाम के युवक का वीडियो सामने आया है। उसने बताया कि वह नशे में था, इसलिए गाड़ी के बोनट पर बैठ गया था। नशा कम होने बाद घर जाने लगा। इसी दौरान पीसीआर आ गई। मैंने पुलिस से कोई बदतमीजी नहीं की।
जिलाध्यक्ष का पक्ष
भाजपा के जिला महेंद्र खदरी ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी कार्यालय से युवकों ने प्रचार सामग्री ली थी। पार्टी के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं होता की कौन स्टीकर या झंडा लेकर गया है। कुछ नौजवानों ने कंवरपाल के स्टीकर लगाकर अभद्रता की है, वह निंदनीय है। पार्टी का इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है और ना ही ये युवक पार्टी के समर्थक है। बीजेपी कानून और अनुशासन को मानने वाली पार्टी है। प्रशासन को हमने सचेत किया है कि जो पार्टी को बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएं।

कानून का कोई उल्लंघन नहीं कर सकता : कंवरपाल
कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कानून का उल्लंघन कोई नहीं कर सकता। यह कुछ दबंग युवकों की हरकत है। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएं। अगर मैं भी ऐसा कुछ करता हूं तो कानून मेरे लिए भी बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed