फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth caught with 2800 capsules, 900 tablets imprisoned for 14 years

2800 कैप्सूल और 900 टैबलेट के साथ पकड़े युवक को 14 साल कैद की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth caught with 2800 capsules, 900 tablets imprisoned for 14 years
यमुनानगर। एडीजे निधि बंसल की अदालत ने नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल होने वाले 2800 कैप्सूल और 900 टैबलेट के साथ पकड़े यूपी निवासी तारिफ अली उर्फ मुबारक अली उर्फ त्यागी को 14 साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

अदालत ने तारिफ को 21 दिसंबर को दोषी करार दिया था। वीरवार को उसे सजा सुनाई गई। गांधी नगर थाने पुलिस ने तारिफ को 21 अक्टूबर 2018 को गिरफ्तार किया था। पुलिस की टीम चांदपुर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखा। जब पुलिस ने उसे रोक कर उसके पास मिले बैग की जांच की तो उसमें 2800 कैप्सूल और करीब 900 टैबलेट मिली थी। जांच में पाया गया था कि इन दवाइयों को इस तरह से ले जाना प्रतिबंधित हैं और इनका इस्तेमाल नशीले पदार्थ के रूप में किया जाता है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उस पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed