{"_id":"643c464e60e444edfc0fab34","slug":"youth-caught-stealing-beaten-to-death-yamuna-nagar-news-c-18-1-93587-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी करते पकड़ा युवक, पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी करते पकड़ा युवक, पीट-पीट कर हत्या
विज्ञापन
रायपुर में जय नारायण प्लाइवुड फैक्टरी में चोरी करने घुसे युवक को वहां काम करने वाले मजदूरों ने पकड़ लिया। आरोप है कि पुराना हमीदा के 28 वर्षीय तस्वर के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने मृतक की बहन के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रायपुर निवासी मोसिना ने बताया कि उसका सबसे बड़ा भाई तस्वर पुराना हमीदा में किसी के यहां पर किराये पर रहता था। उसकी मां फमुदा की मौत करीब 10-11 साल पहले हो गई थी। जबकि पिता की एक माह पहले ही मौत हुई थी। मोसिना ने बताया कि तस्वर स्मैक के अलावा अन्य प्रकार का नशा करता था। नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए वह चोरी करता था। चोरी करते हुए दो-तीन बार पकड़ा जा चुका था, वह जेल भी जा चुका था। उसकी आदतों से परेशान होकर वे उसकी जमानत भी नहीं कराते थे। मोसिना ने बताया कि तस्वर ने एक बार उसके घर पर भी चोरी की थी, इसलिए वह उसे अपने घर पर नहीं आने देते थे। रविवार को उसे बुआ की लड़की कुर्बाना ने बताया कि तस्वर रायपुर में रायपुर में आकांक्षा धर्मकांटा के नजदीक जय नारायण प्लाईवुड की फैक्टरी में चोरी करने गया था, जहां पर उसे चोरी करते हुए फैक्टरी की लेबर ने पकड़ लिया। उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की बहन ने बयान दिया है कि तस्वर नशे का आदी था। उसे चोरी करते हुए फैक्टरी में काम करने वाली लेबर ने पकड़ लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहन मोसिना के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।