फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth attacked with iron rod, accused of snatching gold chain

घर में घुसकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला, सोने की चेन छीनने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with iron rod, accused of snatching gold chain
कुछ लोगों ने गांव रटोली के एक घर में घुसकर रंजिशन एक युवक पर लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आरोप है कि आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली। पुलिस ने युवक की शिकायत पर एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रटोली निवासी जोगा सिंह ने फर्कपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही अवतार सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से अवतार सिंह उससे रंजिश रखने लगा। जोगा सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को वह अपने घर पर था। रात को करीब साढ़े 11 बजे अवतार सिंह अपने लड़के चरण सिंह, रविंदर तथा पत्नी गुरमीत कौर के साथ उनके घर पहुंचे और उस पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी उससे सोने की चेन छीनकर और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। फर्कपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed