फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested with eight gram smack near Machi Market

मच्छी मार्केट के पास से आठ ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with eight gram smack near Machi Market
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने आठ ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि मच्छी मार्केट के पास युवक ने नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राजेश कुमार, कृष्ण लाल, एएसआई सतीश, रणबीर पंकज की टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक से पूछताछ की। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट खेल विभाग के कोच अमित कुमार को बुलाकर उनके सामने युवक की तलाशी ली गई। जिसमें युवक के पास से आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद निवासी भीम के रूप में बताई। जो यमुनानगर में आजाद नगर में किराये के मकान में रहता है। आरोपी के पास से बाइक भी बरामद हुई। जिस पर वह नशे की तस्करी कर रहा था। आरोपी पर पहले अवैध हथियार रखने का केस भी दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी नशीला पदार्थ उत्तरप्रदेश से लाकर उसे यमुनानगर में बेचता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed