फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested with 150 grams of smack, was caught three months ago

150 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, तीन माह पहले भी पकड़ा गया था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 150 grams of smack, was caught three months ago
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 150 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी फरवरी माह में भी 12 ग्राम स्मैक के साथ काबू किया गया था। दो माह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था और फिर से नशीले पदार्थों की तस्करी करने लग गया। आरोपी यूपी से नशीले लेकर आता था और युवाओं को सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। रिमांड में अन्य मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि शांति कॉलोनी पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर एक युवक नशीले पदार्थ बेच रहा है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर राजकुमार, सुरेंद्र, एएसआई जसवीर सिंह हैप्पी व अन्य की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ अंकित कुमार को बुलाया गया, जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी की पहचान जिला पानीपत के गांव जलालपुर निवासी जावेद के नाम से हुई। आरोपी लंबे समय से शांति कॉलोनी में अपने मामा के घर रह रहा था।
विज्ञापन

यूपी से जुड़े हैं तार, पहले 12 ग्राम के साथ किया गया था काबू
इंचार्ज महावीर ने बताया कि आरोपी इसी साल फरवरी माह में 12 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था। 2 महीने जेल रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद फिर से उसने नशे की तस्करी शुरू कर दी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता है और शहर में युवाओं को बेचता है। महावीर ने बताया कि 14 मई 2020 से अब तक उनकी टीम ने 111 मामले नशे के किए हैं। इस साल 48 मामले नशे के दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed