{"_id":"675b4b8367122f70db057c05","slug":"youth-arrested-for-smuggling-six-kg-of-doda-poppy-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-129768-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छह किग्रा डोडा पोस्त की तस्करी के आरोप में युवक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छह किग्रा डोडा पोस्त की तस्करी के आरोप में युवक धरा
Fri, 13 Dec 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल ने एक ट्रक चालक को नशा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के सीतापुर जिले का रहने वाला है और यमुनानगर में मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब छह किग्रा डोटा-पोस्त बरामद किया है।
एएनसी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए सहारनपुर की ओर से यमुनानगर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास चैकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने सहारनपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर चैकिंग तो ट्रक चालक के पास से 6.40 किग्रा डोडा-पोस्त बरामद किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान यूपी के सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के हरैया फतेहपुर गांव निवासी टोर्रा सिंह उर्फ रणजीत के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह यूपी से डोडा पोस्त की तस्करी कर रहा था। यमुनानगर के आस-पास ढाबों पर इसकी सप्लाई होनी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
-- -- --