फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle, Yamunanagar

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle, Yamunanagar
घायल युवक को अस्पताल लेकर आने वाले युवकों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव करतारपुर के पास शुक्रवार देर शाम को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर की। आरोप है कि एंबुलेंस घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक राहगीर उसे अपनी निजी गाड़ी से रादौर सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे चुके थे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव बरहेड़ी का रहने वाला आशीष शुक्रवार देर शाम को अलाहर गांव से मजदूरी का कार्य कर बाइक से अपने गांव बरहेड़ी लौट रहा था। जब वह गांव करतापुर में आवर्धन नहर के पुल के नजदीक पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वहां गुजर रहे गांव करतापुर के लक्की बेनीवाल, दिलावर, सूबे सिंह व पंकिल आदि युवाओं ने तुरंत दुर्घटना की सूचना डायल 112 पर दी। इन युवाओं का आरोप था कि घटना के काफी देर बाद भी जब मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो वे घायल आशीष को अपनेवाहन से रादौर सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। युवाओं का आरोप था कि एम्बुलेंस समय पर न पंहुचने के कारण इलाज के अभाव युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

इस बारे में सरकारी अस्पताल की चिकित्सक डॉ. चित्रा कटारिया ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल युवक को उनके पास लाया गया था, लेकिन जब जांच की तो वह तब तक दम तोड़ चुका था। वहीं उन्होंने एंबुलेंस के देरी से पहुंचने के सवाल पर कहा कि उनके पास जैसे ही कंट्रोल रूम से एक्सीडेंट की जानकारी मिली, तभी मौके पर एंबुलेंस को रवाना कर दिया गया था। मौके पर पहुंचे जठलाना थाना के अनुसंधान अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed