{"_id":"6afe07422baaaefab20605ee","slug":"young-woman-who-went-missing-from-sarsawa-found-unconscious-near-saidpur-village-dies-in-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166331-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरसावा से लापता युवती गांव सैदपुर के पास मिली बेसुध, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरसावा से लापता युवती गांव सैदपुर के पास मिली बेसुध, अस्पताल में मौत
Thu, 19 Nov 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। उत्तर प्रदेश के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव से लापता 18 वर्षीय युवती की गांव सैदपुर के पास बेसुध मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने युवती को अगवा करने का गांव के युवक पर आरोप लगाया है। इसमें उत्तरप्रदेश के थाना सरसावा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में सरसावा थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। वहीं, अभी युवती की मौत के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है।
सरसावा के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया था। इसके बाद उनकी 18 वर्षीय बेटी अपने कमरे में सोने चली गई। रात करीब दो बजे उनकी आंख खुली तो बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने घर के आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
परिजनों ने आरोप लगाया कि तलाश के दौरान उन्हें पता चला कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिवार के सदस्य पूरे दिन युवती की तलाश में जुटे रहे। मंगलवार शाम करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी सैदपुरा के पास बेसुध मिली है। परिजन तुरंत पहुंचे तो युवती के मुंह से झाग निकल रहे थे उसे नजदीकी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वे उसे गाबा अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सरसावा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने युवक के खिलाफ शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। युवती के शरीर में कोई जहरीला पदार्थ पहुंचा था या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण रहा, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही चल पाएगा। थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि युवती सरसावा के गांव सैदपुरा के पास बेहोश मिली थी। परिजन उसे यमुनानगर के गाबा अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती का पोस्टमार्टम यमुनानगर में करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
-- -- -- -- -