{"_id":"6998b4328f5a57f60600e6de","slug":"young-warriors-conference-in-rangmahal-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151739-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रंगमहल में युवा योद्धा सम्मेलन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रंगमहल में युवा योद्धा सम्मेलन कल
Sat, 21 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रादौर। जननायक जनता पार्टी की ओर से 22 फरवरी को सुबह 11 बजे रंगमहल यमुनानगर में युवा योद्धा जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला मुख्यातिथि होंगे। युवा जिला अध्यक्ष साहिल नरवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रादौर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों युवा रवाना होंगे। जजपा ने हमेशा ही कार्यकर्ताओं का मान सम्मान किया है। जजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संवाद
रक्तदान शिविर का आयोजन 26 को
रादौर। शहर के जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में 26 फरवरी को सुबह 10 बजे 11वें रक्तदान मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। कॉलेज के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि कॉलेज में हर वर्ष रक्तदान मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी स्वेच्छा से रक्तदान करते है। रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता। संवाद