फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young players are aiming at the target like Arjun

Yamuna Nagar News: अर्जुन की तरह लक्ष्य पर निशाना साध रहे युवा खिलाड़ी

Sat, 27 Apr 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Young players are aiming at the target like Arjun
यमुनानगर। जिले के युवा खिलाड़ी शूटिंग रेंज में अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर निशाना साध रहे हैं। निशानेबाजी का ये अभ्यास वे तेजली खेल परिसर में जुलाई 2022 में खोले गए खुले शूटिंग रेंज के खेलो इंडिया लघु केंद्र में कर रहे हैं। यहां के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

चूंकि एक समय था जब खिलाड़ियों को शूटिंग रेंज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, इसका मुख्य कारण जिले में शूटिंग रेंज के लिए कोई केंद्र नहीं था। अब लघु केंद्र खुलने के बाद अब लगभग 40 प्रतिशत खिलाड़ी यहीं पर तैयार हो रहे हैं। इतना ही नहीं शूटिंग रेंज के लिए खुले लघु केंद्र में शहर के अलावा गांवों के युवा खिलाड़ियों भी संख्या बढ़ रही है। बता दें जब लघु केंद्र खुला था तब उस समय पहला आठ से 21 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ था।
विज्ञापन

-----------
प्रदेश में खोले गए दस लघु केंद्र
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार को खेलो इंडिया योजना के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर खेल के जिला स्तर पर लघु केंद्र खोले गए हैं। इनमें प्रथम चरण में दस लघु केंद्र शूटिंग रेंज, कबड्डी, पुक्ती, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग आदि के खोले गए। वहीं इसी कड़ी के तहत यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में शूटिंग रेंज का प्रदेश का पहला खेलो इंडिया लघु केंद्र खोला गया था। वहीं शूटिंग रेंज खेलो इंडिया लघु केंद्र की कोच गीतू ठाकुर को भी खुद ऑल इंडिया स्तर पर रजत पदक हासिल कर चुकी हैं और 2018 से अब वे शूटिंग अकेडमी चला रही हैं। गीतू बताती हैं अपने स्तर पर वे कई खिलाड़ियों को स्टेट और नेशनल के लिए तैयार कर चुकी हैं। एक समय था जब अकेडमी में 20 से 25 खिलाड़ी हुआ करते थे, लेकिन अब इनकी संख्या 50 तक पहुंच गई है। गीतू बताती हैं लघु केंद्र खुलने से युवा खिलाड़ियों को काफी लाभ मिला है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण लेने के लिए दूसरे राज्यों में जानने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed