फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man's leg broken due to tractor-trolley collision

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से युवक की टांग टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Young man's leg broken due to tractor-trolley collision
पीरूवाला गांव में अड्डे के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की टांग टूट गई। डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक पर केस दर्ज कर लिया। जिला अंबाला के सुभरी गांव के बोबी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बुआ की बेटी से मिलने के लिए बिलासपुर गया था। इसके बाद वह जगाधरी में अपनी बुआ से मिलने जा रहा था। जब वह पीरूवाला अड्डे के पास पहुंचा तो तेज गति से गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आ रहे चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी टांग टूट गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed