फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   young man was beaten to death in Yamunanagar, body was found in field on roadside near Udhmagarh

Yamunanagar: युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक माह बाद होनी थी शादी; उधमगढ़ के पास सड़क किनारे खेत में मिला शव

Sat, 03 Aug 2024 04:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Aug 2024 04:02 PM IST
सार

कुलचंदू निवासी रिंकू राम ने बताया कि उसके उसका बेटा लक्की खुराना मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बेटे व दो बेटियों के साथ घर पर ही था। तभी उसके बेटे लक्की खुराना के मोबाइल पर उसके किसी दोस्त का फोन आया।

विज्ञापन
young man was beaten to death in Yamunanagar, body was found in field on roadside near Udhmagarh
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र के कुलचंदू गांव निवासी 21 वर्षीय लक्की खुराना की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव पास के गांव उधमगढ़ के खेतों में पड़ा मिला। रात को वह दोस्त का फोन आने पर घर से निकल गया था। लेकिन इसके बाद लौट कर नहीं आया था। हत्या का पता लगते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में मृतक के पिता रिंकू राम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। लक्की दो बहनों का इकलौता भाई थी। सावन माह के बाद उसकी शादी होनी थी। उसकी शादी से घर में खुशी का माहौल था, लेकिन शादी की खुशियों से पहले उसकी मौत से घर पर मातम छा गया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार

कुलचंदू निवासी रिंकू राम ने बताया कि उसके उसका बेटा लक्की खुराना मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बेटे व दो बेटियों के साथ घर पर ही था। तभी उसके बेटे लक्की खुराना के मोबाइल पर उसके किसी दोस्त का फोन आया। उसने बेटे से फोन के बारे में पूछा तो उसने दोस्त का फोन आने की बात कही और कुछ देर बाद आने की बात कहकर पैदल ही उधमगढ़ गांव की तरफ चला गया।

लेकिन काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटा। जब उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद आया। परेशान होकर वह रात को ही उसकी तलाश में निकले। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह एक राहगीर ने उन्हें बताया कि एक युवक का शव उधमगढ़ गांव के पास सड़क किनारे गन्ने के खेत पर पड़ा है। जिसके बाद वह तुरंत वहां पहुंचे। यह शव उसके बेटे लक्की का ही था। उसके बेटे के सिर गन्ने के खेत की तरफ व पैर सड़क की तरफ थे।

कमर, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे। बेटे के शव के पास ही धान के खेत में एक बाइक भी मिली है। जो हत्यारों की हो सकती है। सूचना मिलने पर छप्पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मौके पर खड़ी बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जिसने फोन कर बुलाया, उसी पर हत्या का शक

रिंकू राम ने बताया कि उसके बेटे का किसी से कोई झगड़ा नहीं है। न ही किसी से कोई रंजिश थी। वह मेहनत मजदूरी करता था और शाम को अपने घर आ जाता था। कभी कभार दोस्तों के पास चला जाता था। पता नहीं किस दोस्त ने उसे फोन कर बुलाया। जिसने उसे बुलाया। उसने ही यह हत्या की है। इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम है। पुलिस हत्यारों का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। वहीं, बाइक के नंबर के आधार पर भी उसके मालिक का पता कर हत्यारोपियों तक पहुंचने का प्रयास है। मोबाइल पर आई अंतिम कॉल से भी हत्यारोपियों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां, बहनें किसे बांधेंगी अब राखी

मृतक लक्की इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। परिजनों ने बताया कि लक्की की शादी तय हो रखी थी। अगले महीने उसकी शादी होनी थी।शादी को लेकर घर में जो खुशी का माहौल था, वह मातम में बदला हुआ है। 15 दिन बाद भाई-बहनों का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन है। ऐसे में दोनों मासूम बहने अपने भाई की मौत पर यह कह रही है कि अब वह किसे राखी बांधेंगी। 

हत्यारोपियों का जल्द चलेगा पता

लक्की की हत्या के मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से मृतक का मोबाइल नहीं मिला है। जो बाइक मिली है, उसके नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। लक्की के मोबाइल पर आई अंतिम कॉल से भी आरोपियों को पता लगाया जा रहा है। जल्द ही हत्यारोपियों की जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -निरीक्षक रामपाल, एसएचओ, थाना छप्पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed