फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man molested when stopped on the way, sent wrong message to fiancee

Yamuna Nagar News: रास्ते में रोक युवक ने की छेड़छाड़, मंगेतर को गलत मैसेज भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Young man molested when stopped on the way, sent wrong message to fiancee
यमुनानगर। गांधीनगर थाना क्षेत्र की काॅलोनी निवासी युवती ने युवक पर रास्ते में रोक छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि अब आरोपी उसके मंगेतर को गलत मैसेज कर उसका रिश्ता तुड़वाने का प्रयास कर रहा है। परेशान होकर युवती की मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी महिला ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी को कांसापुर निवासी विकास आते जाते परेशान कर रहा है। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। उन्होंने बेटी की शादी तय कर रखी है। अब आरोपी उसकी बेटी के मंगेतर को गलत मैसेज कर रिश्ता तुड़वाने का प्रयास कर रहा है। आरोपी से इस बारे में बात की तो वह धमकी देने लगा। दो वर्ष पहले भी आरोपी ने उनकी बेटी का रिश्ता तुड़वा दिया था। उसके बारे में दुष्प्रचार किया। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी विकास पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed