{"_id":"6348782e5952f66f397e3061","slug":"young-man-injured-by-attacking-with-brick-yamuna-nagar-news-knl1243807198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से हमला करके युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट से हमला करके युवक को किया घायल
विज्ञापन
मोहल्ला चुहीमार में बुधवार रात को नशे का कारोबार करने से मना करने पर गुस्साए दो युवकों ने मोहल्लावासियों पर ईंटें बरसा दी। इस हमले में आढ़ती का मुनीम अमृत घायल हो गया। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। मोहल्लावासियों मुकेश, गौरव व प्रवीण ने बताया कि इस मोहल्ले के युवक काफी लम्बे समय से अवैध नशे का कारोबार कर रहे है। नशे खरीदने वाले युवकों का रोजाना तांता लगा रहता है। कई युवक तो गली में ही बैठकर नशा करने के बाद हुड़दंग मचाते है। परेशान होकर इसका विरोध किया तो नशा बेचने वाले युवकों ने मोहल्लेवासियों पर ईंटों से हमला कर दिया। ममता रानी, वीना व पूनम ने आरोप लगाया कि नशे का धंधा करने वाले युवकों को पुलिस संरक्षण मिला हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भाजपा नेता राघव गर्ग ने बताया कि घायल अमृत को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार तो मिला लेकिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने कंप्यूटर ऑपरेटर न होने का बहाना लगाकर एमएलआर काटने से साफ इंकार कर दिया। चिकित्सक के इस रवैये से नाराज लोगों ने देर रात को ही सीएमओ से बात की तो उन्होंने तुरंत एमएलआर काटने के निर्देश दिए। सीएमओ के निर्देश के बाद ही डॉक्टर ने एमएलआर तैयार की गई।
एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी कार्रवाई बनेगी वह कर दी जाएगी।