फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man dies due to collision with small elephant vehicle, friend serious

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to collision with small elephant vehicle, friend serious
यमुनानगर। रादौर रोड पर औरंगाबाद के पास छोटा हाथी वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका भाई पंकज सैनी दामला में एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता था। भाई की ड्यूटी रात को आठ बजे से सुबह आठ बजे तक होती थी। मंगलवार को उसका भाई पंकज अपने दोस्त संदीप के साथ बाइक पर औरंगाबाद पुल की तरफ से जा रहा था। वहीं वह भी वहां से अपनी बाइक पर जा रहा था। औरंगाबाद गांव के अड्डे के पास समय एक छोटा हाथी के चालक ने भाई की बाइक को टक्कर मार दी। पंकज और संदीप सड़क पर जा गिरे। छोटा हाथी चालक मौके से फरार हो गया। पकज और संदीप को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टर ने पंकज सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं संदीप को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने छोटा हाथी वाहन मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed