{"_id":"65e38858f37654c9d308d107","slug":"young-man-created-id-on-instagram-in-the-name-of-a-student-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-115055-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक ने छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक ने छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी
Sun, 03 Mar 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। युवक ने छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर झूठी आईडी बना दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना छप्पर क्षेत्र के गांव निवासी 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलेज में पढ़ाई करती है। उसे कुछ दिन पहले अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से पता चला कि इंस्टाग्राम पर उसकी आईडी बनी हुई है, जिस पर लोग मैसेज कर रहे हैं। इसके बाद उसके मोबाइल पर युवक को फोन आया। आरोपी ने बिना नाम बताए उससे माफी मांगी और आईडी डिलीट करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी उसके नाम से बनाई गई आईडी डिलीट नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।