फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man caught stealing shuttering plates, had sold some plates to junkyard

Yamuna Nagar News: शटरिंग प्लेटें चोरी करते युवक को दबोचा, कबाड़ी को बेच दी थी कुछ प्लेटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Young man caught stealing shuttering plates, had sold some plates to junkyard
जगाधरी। सेक्टर 17 में निर्माणाधीन मकान से शटरिंग की प्लेटें चोरी करते ठेकेदार व उसके मुंशी ने एक युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की धुनाई की गई। ठेकेदार का कहना है कि उसकी 42 शटरिंग की प्लेटें चोरी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी ने कुछ को कबाड़ी को बेची है। ठेकेदार प्रशांत ने बताया कि उसने सेक्टर 17 में मकान नंबर 1070 पर काम लगाया हुआ है। 13 नवंबर को वह काम बंद करके घर चला गया था। 15 नवंबर को वह निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो उसे अंदर से कुछ आवाजे सुनाई दीं। उसने अंदर जाकर देखा तो एक युवक शटरिंग की प्लेटें चोरी कर रहा था। उसे देखकर आरोपी भागने लगा। उसने अपने मुंशी रमेश के साथ मिलकर पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम नंदा कॉलोनी निवासी जमील बताया। उसके पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसने आज दो प्लेटें चोरी की है। कुछ प्लेटों को उसने एक कबाड़ी को बेच दिया था। ठेकेदार ने बताया कि उसकी अब तक 42 शटरिंग की प्लेटें चोरी हुई है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उस पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed