फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man carrying heroin arrested

Yamuna Nagar News: हेरोइन लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Young man carrying heroin arrested
हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक युवक को 141 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान शांति कॉलोनी निवासी परवेज के तौर पर हुई है। ब्यूरो के डीएसपी जगबीर सिंह और अंबाला यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सतबीर सिंह राठौर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर राजकुमार, एएसआई फुल कुमार, एचसी प्रवीन, ईएचसी अशोक कुमार के साथ कार में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों को काबू करने के लिए गश्त पर थे। शादीपुर में पुरानी चुंगी जठलाना रोड पर थे। सूचना मिली कि शांति कॉलोनी निवासी परवेज हेरोइन बेचने का काम करता है और वह बुलेट बाइक पर यूपी हेरोइन लेने गया हुआ है। वहां से हेरोइन लेकर वापस आएगा। वहीं करहेड़ा मोड पर नेशनल हाइवे पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान युवक आता दिखाई दिया जोकि पुलिस को देखकर भाग लगा तभी टीम ने उसे काबू कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ रोहित शर्मा के सामने तलाशी ली तो उसके पास से 141 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed