{"_id":"664e91937d727e1e1b0cf916","slug":"young-man-attacked-and-injured-with-sticks-and-sticks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-119396-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक पर डंडों व बिंडों से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक पर डंडों व बिंडों से हमला कर किया घायल
Thu, 23 May 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
रादौर। अलाहर गांव मेंं कुछ युवकों ने रंजिशन एक युवक पर डंडों व बिंडों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के परिजन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव अलाहर निवासी विद्या देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई की रात को आठ बजे उसका छोटा बेटा राहुल चावल लेने के लिए रादौर जा रहा था। तभी रास्ते में रंजिशन गांव के बाहर सुधीर, कार्तिक, आर्यन, राहुल, सुमित व अन्य पांच-छह युवकों ने उस पर डंडों व बिंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि सुधीर ने रॉड से राहुल के सिर पर वार किया व अन्य युवकों ने उसे नीचे गिराकर लाठी व डंडों से वार किए। उसके बेटे ने शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों के चंगुल से उसके बेटे को छुड़वाकर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -