फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   You will reap what you associate with: Sucheta

जैसा संग करोगे वैसा फल पाओगे : सुचेता

Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
You will reap what you associate with: Sucheta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास के 13वें दिन साध्वी समीक्षा ने भजन के माध्यम से फरमाया कि मेरी आत्मा हो, तुम परमात्मा हो, तुम मेरे कण-कण में प्रभु बस जाना, मृत्यु तो आनी है फिर काहे का डरना। एक पल का विश्राम है फिर तेरी शरणा। उन्होंने विस्तार से 12 तरह की अनुपेक्षा भावनाओं की व्याख्या की। जिसमें सबसे पहले भावना है।
अनित्य भावना इसके बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि नित्य, प्रतिदिन होने वाला और अनित्य मतलब स्थाई। आत्मा की मोक्ष की प्राप्ति के लिए यदि हम नित्य प्रति की आदतें नहीं बदलते हैं तो हम यहां से बुरे कर्मों का पिटारा लेकर ही जाएंगे। साध्वी ने बताया कि नंदी सूत्र में 14 प्रकार के श्रोता होते हैं पर मूलतः तीन प्रकार के श्रोता होते हैं।
विज्ञापन

एक श्रोता पत्थर के समान होता है जिस पर पानी की बूंद गिरती है और उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता, फिसल कर गिर जाती है। दूसरा श्रोता कपड़े के समान होता है। पानी में गीला तो जरूर होता है, लेकिन निचोड़ कर जब सूखने के लिए डालते हैं तो कुछ ही देर में सूख जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतलब उस पर सत्संग का असर कुछ देर तक ही रहता है और तीसरा श्रोता धरती की तरह होता है पानी की बूंद पड़ती है मिट्टी उसे सोख लेती है और फिर किसान को बदले में उपजाऊ फसल देती है। मतलब इस प्रकार का श्रोत सत्संग का श्रवण भी करता है, जीवन में अमल भी करता ह। वह अपना व समाज का भला करने के लिए तत्पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed