Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   You will be rewarded for doing exemplary work

Yamuna Nagar News: अनुकरणीय कार्य करने का मिलेगा ईनाम

Mon, 23 Mar 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
You will be rewarded for doing exemplary work
 छवि प्रकाश शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर/रादौर। हिसार में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा क्षेत्र की दो प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें व्यासपुर खंड के गांव मिल्कखास की रेखा रानी और रादौर क्षेत्र के गांव रादौरी के उन्नत किसान छवि प्रकाश शर्मा शामिल हैं।
दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करते हुए समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। रेखा रानी को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने गांव की महिलाओं को संगठित कर “वंश स्वयं सहायता समूह” के जरिए आजीविका का मजबूत साधन तैयार किया है। वर्ष 2019 में शुरू हुए इस समूह से जुड़कर करीब 10 महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
विज्ञापन

समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर सोया उत्पादों के निर्माण का कार्य शुरू किया। रेखा रानी इस पहल की मुख्य प्रेरणा हैं। उन्होंने जून 2019 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद अंबाला में एमएसएमई के तहत पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद फरवरी 2022 में 18 लाख रुपये का ऋण लेकर अपने घर पर सोया उत्पाद इकाई स्थापित की। इस इकाई में सोया पनीर, सोया दूध, सोया दही, सोया लस्सी, सोया बिस्कुट, सूजी सोया और सोया प्रोटीन पाउडर जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादन कार्य में समूह की अन्य महिलाएं भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं। रेखा रानी ने अपने व्यवसाय का विस्तार करते हुए अप्रैल 2024 में व्यासपुर में पुराने न्यायालय के पास एक कैंटीन भी शुरू की।

उनके उत्पाद अब बिलासपुर, साढौरा के बाजारों, राजमार्ग के ढाबों और दुग्ध केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। इस पहल से समूह की मासिक आय करीब 50 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है।

 छवि प्रकाश शर्मा

 छवि प्रकाश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed