फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   You cannot take your mobile phone to the exam center

Yamuna Nagar News: परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

Fri, 25 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
You cannot take your mobile phone to the exam center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सीईटी की तैयारियों को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ व डीसी पार्थ गुप्ता ने वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, उड़नदस्ता अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने पर कोई व्यक्ति बिना पहचान पत्र के केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। केंद्र में किसी भी अधिकारी व परीक्षार्थी को मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं है।
परीक्षा केंद्र में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों को आई कार्ड जारी किया गया है और सभी अधिकारी परीक्षा के दौरान गले में आयोग का आई कार्ड पहनकर रखेंगे। सभी कर्मचारी व अधिकारी परीक्षा संबंधित सामान के लिए अपने अधिकारियों से संपर्क करेंगे। अधिकारी अपने परीक्षा केंद्र में बिजली, पानी, बाॅयोमैट्रिक मशीन, सीसीटीवी के अलावा शौचालयों की सफाई व खिड़की-दरवाजे जांच की परीक्षा से पहले रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि पुलिस कर्मी किसी व्यक्ति को बिना पहचान पत्र परीक्षा केंद्र में न जाने दें। एक बार पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंचकर यह सुनिश्चित कर लें कि मेन गेट के अलावा आने जाने का कोई दूसरा गेट तो नहीं है। यदि कोई गेट या दरवाजा है तो वह बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कमलदीप गोयल कहा कि परीक्षा शुरू होने के बाद कोई भी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाएगा। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों के केंद्रों के बाहर गश्त करेंगे और व्यवस्था बनाएंगे। इस दौरान एडीसी नवीन आहूजा, एएसपी अमरेंद्र सिंह, जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ, बिलासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, छछरौली एसडीएम रोहित कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, आयोग से सुरेंद्र सहित परीक्षा से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed