{"_id":"67b0dc819cccf25c370e3804","slug":"you-can-earn-money-online-through-content-writing-swati-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133171-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेंट राइटिंग से कर सकते ऑनलाइन कमाई : स्वाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेंट राइटिंग से कर सकते ऑनलाइन कमाई : स्वाति
Sat, 15 Feb 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के जनसंचार विभाग की ओर से कंटेंट राइटिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पंचकूला स्थित आईटी कंपनी कंटेंट एसोसिएट स्वाति रहीं। उन्होंने छात्राओं को कंटेंट राइटिंग के हुनर बताए।
उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन कमाई के बहुत सारे तरीके हैं। कंटेंट राइटिंग उनमें से एक भरोसेमंद तरीका है। कंटेंट राइटिंग एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसके जरिए घर बैठकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं। कंटेंट राइटिंग के लिए वोकैबलरी यानि शब्दावली बेहद मायने रखती है। विद्यार्थी अपने ज्ञान कोष को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से समाचार पत्र पढ, साथ ही विभिन्न विषयों पर लिखी गई किताबों का भी अध्ययन करें।
प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन ने कहा कि कंटेंट राइटर्स की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कंटेंट राइटिंग के लिए भाषा पर पकड़ होना बेहद जरूरी है। फ्रीलांसर के तौर पर कंटेंट राइटिंग का कार्य शुरू कर बुलंदियों को छुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि कंटेंट राइटिंग करते समय अपने पाठकों की नब्ज को समझे और उनके इंट्रेस्ट के मुताबिक कंटेंट जनरेट करें।