फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yoga teacher was raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर योगा टीचर से किया दुष्कर्म, लड़की को जन्म दिया तो अपनाने से किया मना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Yoga teacher was raped on the pretext of marriage
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर एक स्कूल संचालक ने योग टीचर के साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने बच्ची को जन्म दिया। आरोपी ने उसे अपनाने से मना कर दिया। आरोप यह भी है कि आरोपी ने टीचर के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। जांच के दौरान टीचर को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में थी। 2017 में उसने शहर की एक जिम ज्वाइन कर लिया। जहां वह योग व एरोबिक्स सिखाने लगी। वहां पर गांव खजूरी निवासी परमवीर भी जिम के लिए आता था। जहां पर उसके परमवीर से मुलाकात हुई। इसके बाद वह जिम के बाहर रेस्टोरेंट में भी मिलने लगे। परमवीर ने उसे बताया कि उसका गांव के ही नजदीक अपना एक स्कूल है। वह सेक्टर 18 में एक फ्लैट में रहता है। पीड़िता ने बताया कि 28 दिसंबर 2017 को आरोपी उसे फ्लैट दिखाने के बहाने सेक्टर 18 में ले गया। जहां आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी बार-बार उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे कुरुक्षेत्र में ले गया। जहां पर वह रहने लगे। इस दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा मगर आरोपी उससे शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। जब उसने आरोपी को बच्ची को जन्म देने की बात बताई तो आरोपी ने उसे अपनाने से मना कर दिया। एक दिन जबरदस्ती आरोपी की गाड़ी में बैठ कर उसके घर आ गई। जहां पर उसके परिवार के काफी लोग मौजूद थे। जहां पर उसे पता चला कि आरोपी परमवीर पहले से ही शादीशुदा है। जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed