{"_id":"67390575f8dfbcd77e0460e9","slug":"yoga-practice-was-conducted-for-diabetes-patients-in-the-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-128488-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिविर में मधुमेह रोगियों को कराया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिविर में मधुमेह रोगियों को कराया योगाभ्यास
Sun, 17 Nov 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आयुष आरोग्य मंदिर खजूरी में विश्व मधुमेह दिवस पर मधुमेह रोगियों के लिए तीन दिवसीय विशेष योग शिविर लगाया गया। इस दौरान मधुमेह रोगियों को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित सैनी ने बताया कि आयुष आरोग्य मंदिर खजूरी में आयुष योग सहायक दीपक बडोला, अमित शर्मा व योगा इंस्ट्रक्टर निशा रानी द्वारा नियमित योग कक्षाएं संचालित की जाती हैं। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में मधुमेह रोगियों के लिए योग शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयुष योग सहायक दीपक बडोला ने बताया कि योग के माध्यम से मधुमेह को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर में प्रतिभागियों को वक्रासन, मंडूकासन, कटि चक्रासन, धनुरासन का अभ्यास कराया गया। शिविर लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मधुमेह जैसे गंभीर रोग को नियंत्रित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिससे गांव के लोगों ने इसका पूरा लाभ उठाया।