{"_id":"698b7db2a702300369045799","slug":"yoga-makes-the-mind-stable-and-focused-ramesh-dhariwal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151196-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से मन होता स्थिर व एकाग्र : रमेश धारीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से मन होता स्थिर व एकाग्र : रमेश धारीवाल
Wed, 11 Feb 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज अहड़वाला में योग करते विद्यार्थी । संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में योग क्लब तथा राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार प्रोजेक्ट के अंतर्गत योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग की योग प्रशिक्षिका रंजू तथा उनके सहायक द्वारा विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया।
जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या तथा योग क्लब के संयोजक डॉ. रमेश धारीवाल ने विद्यार्थियों को योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महर्षि पतंजलि द्वारा रचित योगसूत्र योग का मूल ग्रंथ है, जिसमें योगः चित्त, वृत्ति, निरोग का सिद्धांत दिया गया है।
योग के आठ अंग, यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में भी बताया गया। इनके नियमित अभ्यास से मन स्थिर और एकाग्र होता है। आयुष विभाग की योग प्रशिक्षिका रंजू ने सूर्य नमस्कार की विधि एवं उसके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और एकाग्रता में भी वृद्धि करता है। योग क्लब के संयोजक डॉ. रमेश धारीवाल ने प्राचार्या, अतिथियों, प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।