{"_id":"6085c0018ebc3ec0da56432a","slug":"yoga-increases-immunity-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl682664184","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता’
विज्ञापन
ऑनलाइन कक्षा में योग करता एनसीसी कैडेट। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। योग संस्था की ओर से एनसीसी कैडेट के लिए वर्चुअल योग कक्षा का लगाई। इस दौरान कैडेट को योग के आसन सिखाए गए। साथ ही बताया गया कि योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
14 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय पाल कौशिक व एडम ऑफिसर कर्नल एपीएस संधू के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। बटालियन के अधीन आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों के कैडेट ने हिस्सा लिया। एसडी पब्लिक स्कूल के 21 कैडेट के साथ केयर टेकर गुरजीत सिंह ने कक्षा लगाई। योग संस्था के योगाचार्य ने कैडेट को योग का महत्व समझाया। करीब एक घंटे के इस सत्र में सभी कैडेट ने विभिन्न योगासन सीखे। इस दौरान कैडेट ने कहा कि वे शरीर में स्फूर्ति और चुस्ती का अनुभव कर रहे हैं।
कैडेट ने भविष्य में योगाभ्यास जारी रखने का प्रण भी लिया। प्रधानाचार्या ऊषा शर्मा ने कोरोना महामारी में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि योगासन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं स्वच्छता से रोगाणु नष्ट होते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से योगासन करने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने साथ परिवार को भी योग करने के लिए प्रेरित किया।