{"_id":"66c3df5a81a4b67b1e09c814","slug":"yoga-championship-will-be-held-in-the-district-from-29th-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-455686-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले में 29 से होगी योग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले में 29 से होगी योग चैंपियनशिप
Tue, 20 Aug 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा योगासन भारत स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक उद्योगपति राजेश खरबंदा की अध्यक्षता उनके निवास जगाधरी में हुई। बैठक में जिला योग चैंपियनशिप-2024 आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया।
एसोसिएशन की जिला महासचिव मीनू चोपाल ने बताया कि हरियाणा योगासन भारत स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के सभी जिलों में जिला डिस्ट्रिक्ट योगासन चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। इसके तहत जिला यमुनानगर में 29 अगस्त से सात सितंबर के मध्य डिस्ट्रिक योग चैंपियनशिप-2024खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, सीनियर-ए, सीनियर-बी व सीनियर-सी वर्ग में यमुनानगर के महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। सब जूनियर वर्ग में 10 से 14 साल, जूनियर वर्ग में 14 से 18 साल, सीनियर वर्ग में 18 से 28 साल तथा सीनियर-ए में 28 से 35 साल, सीनियर-बी में 35 से 45 साल व सीनियर-सी वर्ग में 45 से 55 साल तक के महिला व पुरुष भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
यह ओपन प्रतियोगिता है। योग का जानकार कोई भी 10 साल ज्यादा उम्र का व्यक्ति भाग ले सकता है। हरियाणा योगासन भारत के संरक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा जो प्रतिभागी राज्य स्तर पर विजयी रहेंगे। उन्हें नेशनल योग चैंपियनशिप तथा खेलो इंडिया में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
संगठन के प्रधान सुरेश पाल ने जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं प्राचार्यों व योग अकादमी के इंचार्ज का आह्वान किया कि वह इस प्रतियोगिता में अपने-अपने संस्थाओं से बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी सुंदर लाल सैनी ने बताया कि योग को खेल की श्रेणी में शामिल कर लिया गया है।
योग अब खेलो इंडिया में भी शामिल हो चुका है तथा आने वाले कुछ वर्षों में योग के खिलाड़ी अब ओलिंपिक में भी भाग ले सकेंगे। उनको वह सारी सुविधाएं तथा मेडल का प्रावधान किया गया है जो अन्य खिलाड़ियों को मिलती हैं। राजेश खरबंदा ने कहा कि योग से मनुष्य का विचार, आहार व आचरण शुद्ध हो जाता है। इस मौके पर रिटायर्ड प्राचार्य सुरेश पाल, सतीश कुमार शर्मा, बलविंद्र सिंह, अध्यापक कर्ण सिंह, योगी ओमवीर, प्राचार्य पृथ्वी सैनी, सेवानिवृत्त जेई राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।