{"_id":"4c3ce359ef7c972061aad548c56d0c67","slug":"ymn-news-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स फटने से रादौर रोड फीडर 11 घंटे रहा बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्स फटने से रादौर रोड फीडर 11 घंटे रहा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर हाउस में बॉक्स फटने से यमुनानगर स्थित रादौर रोड फीडर बुधवार को 11 घंटे तक बंद रहा जिस कारण शहर की आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में सुबह तथा दोपहर के समय पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई। घंटों बत्ती गुल रहने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विद्युत निगम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तकनीकी खराबी की वजह से पावर हाउस में बॉक्स फट गया था। जिसके उपरांत रादौर रोड फीडर पर पड़ने वाली कॉलोनियों की बत्ती गुल हो गई। इसमें विश्वकर्मा मोहल्ले के अलावा फव्वारा चौक से स्टेशन चौक पर पड़ने वाली कॉलोनियों की बत्ती गुल हो गई।
हालांकि बोर्ड कर्मचारियों ने नया बक्सा भी लगाया, लेकिन वह छोटा होने की वजह से दोबारा फट गया। बोर्ड के एसडीओ मनोज ग्रेवाल ने बताया कि शाम के समय बड़ा बक्सा लगाने के बाद करीब साढ़े छह बजे बिजली सप्लाई को सुचारू किया गया।
विज्ञापन
11 घंटे तक बिजली गुल रहने की वजह से क्षेत्र वासियों को बिजली पानी के बिना हाल बेहाल हो गया। सुबह व दोपहर के समय पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई। क्षेत्रवासी अनुज कुमार, राजेश शर्मा, विजय अग्रवाल तथा प्रमोद सैनी ने बताया कि बिजली के बिना क्षेत्रवासियों का हाल बेहाल रहा।