{"_id":"f24664d5916421f93905eaacadbc142a","slug":"ymn-news-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक प्रदूषण मुक्त रहीं मॉडल टाउन की सड़कें, खूब किया सैर सपाटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक प्रदूषण मुक्त रहीं मॉडल टाउन की सड़कें, खूब किया सैर सपाटा
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न वाहनों को शोर, न प्रदूषण, बस मस्ती वह भी सुबह सुबह। कभी फुटबॉल को किक, कभी डांस, कभी दौड़ तो कभी योग। सैकड़ों लड़कियां और कुछ मौजिज लोग।
सुबह-सुबह दो घंटे तक रविवार को यही नजारा था मॉडल टाउन की सड़कों का। सुबह छह बजे से आठ बजे तक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर युवाओं, बुजुर्गों व बच्चों ने खूब सैर सपाटा किया। यह सैर सपाटा अब से हर रविवार सुबह दो या तीन घंटे तक जारी रहेगा।
नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के सहयोग से अभियान राहगीरी-अपनी सड़कें अपनी आजादी के तहत सुबह छह बजे से लेकर आठ बजे तक मॉडल टाउन की सड़कों पर वाहनों पर प्रतिबंध रहा। शहर के लोग अभियान के तहत नेहरू पार्क के समीप एकत्रित हुए। यहां से शुरू हुआ सैर सपाटा। जिसमें लोगों ने सैर करने के साथ साथ खेलकूद, नाच गाना, योगा आदि किया।
इस दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, डीसी डा. एसएस फुलिया, डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र शर्मा, चाइल्ड हेल्प लाइन की निदेशिका डॉ. अंजू वाजपेयी, सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, पार्षद संगीता सिंघल, जीएनजी कॉलेज की प्रिंसिपल वरिंद्र गांधी, कॉलेज छात्राएं ने भाग लिया।
विज्ञापन
सैर सपाटा नेहरू पार्क से शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर से होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंचा। यहां बच्चों ने फुटबॉल और अन्य खेल खेले। दशहरा ग्राउंड से विभिन्न मार्गों से होते हुए तिकोना पार्क पहुंचे। यहां भी लोगों ने खूब मस्ती की। यहां से फिर नेहरू पार्क रोड से होते हुए वापिस नेहरू पार्क पर संपन्न हुई।
राहगीरी-अपनी सड़कें अपनी आजादी अभियान के तहत पहले से ही रविवार सुबह पांच बजे से लेकर आठ बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। रास्ते में राहगीरों के अलावा बाइक, कार, ऑटो, ट्रक आदि सभी धुआं उगलने वाले वाहनों के आने जाने पर पाबंदी थी। ताकि सैर करने वाले बच्चों, युवाओं व महिला व पुरुषों को एक प्रदूषण मुक्त खुली सड़के मिल सके। केवल बच्चों द्वारा सड़कों पर साइकिल चलाने पर मनाही नहीं थी।
अंजू वाजपेयी ने बताया कि सुबह सुबह लोगों को प्रदूषण मुक्त सड़कें मिली। शहर में प्राचीन कला और सांस्कृतिक को बढ़ावा देने के लिए सुबह की सैर के समय जहां नुक्कड़ नाटक, संगीत व खेलकूद द्वारा लोगों को सामाजिक संदेश दिया गया। वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने एवं अपने विचार एक दूसरे को आदान-प्रदान किया।
अभियान के तहत महिला पुलिस थाने में स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीएसपी उषा देवी व डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में महिला थाने में पुलिस महिला कर्मियों द्वारा सफाई की गई। डीएसपी ने महिला पुलिस कर्मियों से कहा कि हमें अपने जीवन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वच्छता के कारण हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं।