फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   YJCCI is making efforts for industrial development: Ish

वाईजेसीसीआई औद्योगिक विकास के लिए कर रहा प्रयास : ईश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
YJCCI is making efforts for industrial development: Ish
चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। यमुनानगर जगाधरी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीस के 50 साल पूरे होने पर एक निजी होटल में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यों ने संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया। समारोह में डॉ. एमके सहगल नए प्रधान चुने गए।
विज्ञापन

इस मौके पर अपने संबोधन में निवर्तमान प्रधान ईश आनंद ने कहा कि 50 साल पहले यमुनानगर जगाधरी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीस का गठन किया गया था। उस समय संगठन में मात्र दो सदस्य थे, परंतु अब इसमें एक सौ सदस्य हैं। हजारों इकाइयां संगठन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, व्यापारियों की मदद के लिए चैंबर सबसे आगे रहता है। सचिव विभोर पहुजा ने वर्ष भर किए गए विभिन्न कार्यों व उपलब्धियों के बारे बताया। विभोर ने कहा कि इस वर्ष चैंबर ने इक्स्पॉर्ट कांक्लेव (निर्यात सम्मेलन करवाया। वाणिज्य उत्सव के तहत यमुना इंजीनियरिंग क्लस्टर का उद्घाटन किया गया। ईसीडी व क्वालिटी मार्केटिंग के विषय को हर संभव जगह पर उठाया गया।
विज्ञापन

सदस्य गौरव ओबराय ने दुबई भ्रमण का अनुभव साझा किया। पूर्व प्रधान व उद्यमी रमन सलूजा ने कि कोरोना संक्रमण के बीच चैंबर पदाधिकारियों ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वित्त वर्ष के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासचिव समीरा सलूजा ने नई टीम की घोषणा की। जिसमें सिद्धिविनायक शिक्षण संस्थानों के चेयरमैन डॉ. एमके सहगल को प्रधान चुना गया। डॉ. एमके सहगल व उनकी टीम का कार्यकाल अप्रैल से शुरू होगा। जबकि प्रणव चंद्रा उप प्रधान नियुक्त किए गए। महासचिव समीरा सलूजा को फिर वही जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सचिव शिवम सलूजा, कोषाध्यक्ष राजेश गढ़, संयुक्त सचिव कनव गांधी नियुक्त बनाए गए। कार्यकारिणी में पूर्व प्रधान सुधीर चंद्रा, पूर्व प्रधान विनोद गुप्ता, एसके सचदेवा, वरिंद्र मेहंदीरत्ता, अभिषेक दत्ता, करन बिंदलिश, निखिल महाजन व चिराग विनायक को शामिल किया गया है। वहीं निवर्तमान प्रधान ईश आनंद व सचिव विभोर पहुजा कार्यकारी सदस्य रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर की गई।
बाक्स
फैक्ट्रियों में लगाए गए टीकाकरण शिविर
सचिव विभोर पहुजा ने बताया कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कोरोना संक्रमण में कार्य जारी रखते हुए श्रमिकों का बचाव रहा। जब देश में टीकाकरण की शुरुआत हुई तो चैंबर ने इसमें सहयोग किया। जिसके लिए जिलेभर में विभिन्न फैक्ट्रियों में दर्जनों टीकाकरण शिविर लगाए गए। जिले में करीब साढ़े तीन लाख प्रवासी मजदूर काम करते हैं। जिनका टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। इसके अलावा संगठन की ओर से पहली लहर में आर्थिक सहयोग दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed