फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, yamuna, river, flood,five,hour

पांच घंटे तक रही यमुना में बाढ़ की स्थिति

Wed, 03 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, yamuna, river, flood,five,hour
यमुना में बाढ़ की स्थिति
पहाड़ों पर हो रही बारिश से यमुना नदी दूसरे दिन भी उफान पर रही। हथनीकुंड बैराज पर दोपहर एक बजे एक लाख तीन हजार 988 क्यूसिक पानी दर्ज किया गया। मंगलवार को पांच घंटे तक यमुना में बाढ़ की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

 
पहाड़ों पर यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में बरसात होने से सुबह से ही यमुना का जलस्तर बढ़ता रहा। सिंचाई विभाग के मुताबिक सुबह नौ बजे बैराज में 88248 क्यूसिक पानी रिकार्ड किया गया। नदी का पानी बाढ़ के निशान पर पहुंचते ही बैराज पर मौजूद कर्मचारियों ने पश्चिमी व पूर्वी यमुना नहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी और सारा पानी यमुना नदी से गुजरने लगा। इसके बाद यमुना नदी में दो बजे तक बाढ़ की स्थिति बनी रही। इस सीजन में पहली बार लगातार दो दिन यमुना नदी में बाढ़ आई है। सोमवार को यमुना में अधिकतम जलस्तर एक लाख 59 हजार क्यूसिक रहा और सात घंटे तक बाढ़ की स्थिति बनी रही थी।
विज्ञापन


यमुना में बाढ़ आने से जिला प्रशासन ने नदी के साथ लगते गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को नदी की ओर न जाने को कहा जा रहा है। वहीं, बाढ़ से निपटने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी यमुना नदी के पानी पर बनाए हुए हैं और पल पल की जानकारी डीसी को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-02 अगस्त को यमुना नदी में आए पानी का ब्यौरा-
समय            पानी (क्यूसिक में)
आठ बजे        56927
नौ बजे            88248
10 बजे        93972
11 बजे        84432
12 बजे        79524
एक बजे        103988
दो बजे            77070
तीन बजे        68522
चार बजे        44000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed