Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar wins Masters Volleyball Trophy

Yamuna Nagar News: यमुनानगर ने जीती मास्टर्स वॉलीबॉल ट्रॉफी

Mon, 16 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar wins Masters Volleyball Trophy
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी के साथ कोच व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। उत्तराखंड के जुडो गांव में आयोजित मास्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला यमुनानगर की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में यमुनानगर के खिलाड़ियों ने युवा दल बागी मंडल की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। भोगपुर गांव के वॉलीबॉल कोच ठाठ सिंह ने बताया कि टीम में हरमिंद्र सिंह, शिव कुमार, चमन लाल, अनिल, राकेश और विक्की शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 20-25 से गंवाया।
विज्ञापन

इसके बाद वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-15 और तीसरा सेट 25-18 से जीत लिया। इस तरह टीम ने तीन में से दो सेट जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इससे पहले लीग मुकाबले में यमुनानगर की टीम ने देहरादून पुलिस की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed