फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, vivahita, fanda

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पिता बोला हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

Mon, 29 May 2017 12:19 AM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Mon, 29 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ससुराल में फंदे पर लटकी मिली। मामला रविवार गांव भूखड़ी गांव है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। विवाहिता के पिता ने बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतका के पति व सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोरर्ची में रखवा दिया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में करनाल के इंद्री के गांव शाहपुर निवासी सोम ने बताया कि मई 2014 में उसने अपनी बेटी विशाखा की शादी गांव भूखड़ी निवासी अश्वनी से की थी। शादी के बाद से ससुराली उसे दहेज के लिए ताना दिया करते थे। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसकी बेटी ने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद से उसका अश्वनी व सास ससुर उसे दहेज के लिए अधिक प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद रविवार को उन्हें सूचना मिली की उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पिता सोम का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या करके शव फंदे से लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। वहीं थाना सदर जगाधरी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव भूखड़ी में विवाहिता फंदे पर लटक गई है। जिस उन्होंने टीम के साथ मुआयना किया। एसएचओ नवीन ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय विशाखा का पति बुडिय़ा गांव में बिजली का काम करने गया था। जबकि विशाखा का बेटा दादा दादी के साथ किसी उद्घाटन में गया था। मृतका इस दौरान घर पर अकेली थी। वहीं मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराली अकसर उसे दहेेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। जिस कारण उसके पति ने अपने मां-बाप के साथ मिलकर विशाखा की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर दहेज का हत्या के आरोप में पति व सास ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम सोमवार सुबह होगा। जिसके बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
यमुनानगर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल के थाना इटाहा गांव बानबोल निवासी मोंटू चुन्ना भट्टी में अपनी पत्नी 30 वर्षीय मुन्नी के साथ किराए के मकान में रहता है और प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी पिछले 15 दिन से बीमार चल रही थी, जिसका इलाज एक निजी डाक्टर पर चल रहा था। रविवार को उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और वह उसे प्राईवेट डाक्टर पर ले गया, जहां उसकी हालत बिगडने लगी। पति उसको शहर के ट्रामा सेंटर लेकर आया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस जांच अधिकारी लज्जा राम का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
 
युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में उपचाराधीन
यमुनानगर। जगाधरी में काली मंदिर के पास एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडने पर परिजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जगाधरी काली मंदिर स्थित कालोनी निवासी गुरनाम ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में हालत बिगड़ने लगी। तो वह उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां वह उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि गलत दवाई पीने से युवती की हालत बिगड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 
बाइक से गिरी महिला, घायल
यमुनानगर। पीपली माजरा निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह अपने ससुर मछरौली निवासी रामपाल व सास सोना देवी को बाइक पर लेकर रिश्तेदारी में रश्म क्रिया में जा रहा था। जैसे ही वह साढौरा के पास पहुंचे, तो स्पीड ब्रेकर पर जैसे ही वह बाइक पार करने लगा, तो पीछे बैठी उसकी सास सोना देवी बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे शहर के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया, जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed