{"_id":"5796649e4f1c1bcf0d21e072","slug":"yamunanagar-villeger-protest-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का काम अधूरा, ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का काम अधूरा, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
छह महीने से अधूरा पड़ा है सड़क का निर्माण कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी द्वारा छह महीने पहले पालेवाला चौक से गांव अलाहर तक का सड़क मार्ग बनाने का कार्य शुरू किया गया था। लेकिन आज तक यह सड़क मार्ग पूरा नहीं हो पाया है। इससे गुस्साए गांव पालेवाला के ग्रामीणों ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और एक सप्ताह तक अधूरी सड़क का कार्य पूरा न होने पर आंदोलन की धमकी दी।
बसपा नेता संजीव राणा पालेवाला, इनेलो नेता मनोज राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क का कार्य पूरा न करवाए जाने पर रोष प्रकट किया। ग्रामीण पवन राणा, संजीव राणा, श्रीपाल, मोहक्कम राणा, अनिल कुमार, टींकू, सतपाल, रणधीरसिंह आदि ने बताया कि छह महीने पहले पालेवाला चौक से अलाहर तक का सड़क मार्ग बनाने का कार्य शुरू किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। सड़क पर रोड़ा व मिट्टी डाली गई है, जिससे राहगीरों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण इस सड़क मार्ग पर मिट्टी के कारण कीचड़ की स्थिति बन जाती है।
पंद्रह गांवों के लोग परेशान
सड़क का कार्य अधूरा छोड़े जाने का खामियाजा आसपास के लगभग 15 गांवों के हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यह सड़क मार्ग यमुनानगर व करनाल जिले को आपस में जोड़ता है। इसके बावजूद इस सड़क मार्ग का अधूरा कार्य पूरा नहीं करवाया जा रहा है। गांव के लोगों ने पालेवाला गांव में एक बैठक का आयोजन कर सड़क का कार्य पूरा न होने पर सरकार व प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब विभाग को उनकी सड़क नहीं बनानी थी तो पुरानी सड़क को मरम्मत के लिए क्यों तोड़ा गया।