फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar tops in verifying properties

Yamuna Nagar News: संपत्तियां सत्यापित करने में यमुनानगर अव्वल

Tue, 06 Aug 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar tops in verifying properties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बकाया संपत्ति कर जमा कराने पर ब्याज माफ व मूल में भी 15 फीसदी छूट दी जा रही है। बशर्ते संपत्ति मालिक की संपत्ति आईडी का सत्यापन किया गया हो। ऐसा किए बिना योजना के तहत न तो ब्याज माफ होगा और न मूल राशि में छूट मिलेगी। यह जानकारी निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने देते हुए बताया कि संपत्तियां सत्यापित करने के मामले में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी कई माह से लगातार प्रदेश में पहले स्थान पर है।
ताजा आंकड़ों अनुसार नगर निगम क्षेत्र की अब तक 92 हजार से अधिक संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। 43.26 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी पहले स्थान पर है। अब संपत्ति सत्यापित करने पर ही संपत्ति कर जमा कराने पर छूट दी जा रही है। बिना संपत्ति आईडी सत्यापित कराए प्रॉपर्टी टैक्स में छूट नहीं मिलेगी। इसके लिए संपत्ति मालिक नगर निगम के रेलवे रोड, कन्हैया साहिब चौक व जगाधरी झंडा चौक स्थित कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में संपत्ति आईडी सत्यापित करवा सकते है।
विज्ञापन

संपत्ति सत्यापित कराने के बाद उन्हें बकाया संपत्ति कर जमा कराने पर मूल राशि में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी, वहीं उस पर लगा पूरा ब्याज भी माफ होगा। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने शहरवासियों से अपील की है कि अपनी संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित करें। यदि वे यह कार्य करने में असमर्थ हैं तो घर-घर जा रहे निगम कर्मचारियों से अपनी संपत्ति आईडी सत्यापित कराएं। जब तक नगर निगम क्षेत्र की हर संपत्ति सत्यापित नहीं हो जाती, यह कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस नगर निगम में कितनी संपत्तियां हुई सत्यापित
नगर निगम : संपत्तियां - सत्यापित - प्रतिशत
यमुनानगर : 212042 - 92042 - 43.26
हिसार : 154157 - 63498 - 41.19
पानीपत : 178634 -55885 - 31.28
पंचकूला : 101888 - 30170 - 29.62
रोहतक : 219771 - 69411- 28.85
करनाल : 169616- 40528 - 23.89
गुरुग्राम : 670653 - 156895 - 23.39
मानेसर : 149226 - 32300- 21.64
अंबाला : 123352 - 24007 - 19.46
फरीदाबाद : 716105 -136457 - 19.05
सोनीपत : 193469- 34093 - 17.62
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed