फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Sheep herder and 20 sheep killed after being hit by train

Yamunanagar: ट्रेन की चपेट में आकर भेड़ पालक और 20 भेड़ों की मौत, दिल्ली-कालका पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए

Wed, 23 Oct 2024 07:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 07:18 PM IST
सार

मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन कूलपुर फाटक से आगे दिल्ली-कालका पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Yamunanagar: Sheep herder and 20 sheep killed after being hit by train
ट्रेन की चपेट में आकर भेड़ पालक और 20 भेड़ों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के सरस्वती नगर में यमुनानगर-अंबाला रेलवे ट्रैक पर मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक कूलपुर रेलवे क्राॅसिंग के निकट रेलवे लाइन के पास भेड़ चरा रहे भेड़ पालक और उसकी दो दर्जन से अधिक भेड़ ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में भेड़ पालक और 20 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुंदियाना निवासी राम शरण भेड़ चराते थे। बुधवार सुबह उनकी भेड़ें रेलवे लाइन के पास चारा खा रही थी। इस दौरान कूलपुर के पास सामने से दिल्ली कालका पैसेंजर ट्रेन आ गई। कुछ भेड़ तो रेलवे ट्रैक से हट गई कुछ रेल लाइन के बीच में खड़ी हो गई। रामशरण भी भेड़ों को हटाने में लगे लेकिन तेजी से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इस हादसे में रामशरण और करीब 20 भेड़ों की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भेड़ें बचाने के लिए गवां दिए अपने प्राण
यमुनानगर में रामशरण काफी समय से भेड़ चराने का काम करता था। उसे अपनी भेड़ों से काफी लगाव था और दिनभर उनके साथ ही रहता था। भेड़ों को बचाने के लिए उसने अपने प्राण भी दांव पर लगा दिए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह अपनी जान बचा सकता था। उन्होंने बताया कि रामशरण ट्रेन की आवाज सुनकर ट्रैक से दूर हो गया था लेकिन, कुछ भेड़ ट्रैक पर ही खड़ी हो गई। ट्रेन ने तेजी से हॉर्न दिया लेकिन भेड़ें नहीं हटी।


इसी बीच रामशरण अपनी जान की परवाह न करते हुए भेड़ों को ट्रैक से हटाने में जुट गया। तब तक ट्रेन काफी नजदीक आ गई। जैसे ही वह एक साइड की ओर भागा तो ट्रेन ने उसे भी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed