फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, saheed, Naveen, wife, kargil

वक्त बीता तो भूला दिया कारगिल शहीद नवीन को

Tue, 26 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, saheed, Naveen, wife, kargil
saheed
मॉडल टाउन में 22 जुलाई 1964 में जन्में नवीन कुमार मेहता ने भारतीय सेना में कार्यरत अपने पिता अमरनाथ मेहता की प्रेरणा से देश की सेवा की राह चुनी। मुकंद लाल पब्लिक स्कूल से दसवीं की पढ़ाई पूरी कर 1982 में 18 की उम्र में ही नवीन भारतीय सेना में हवलदार के पद पर नियुक्त हुए। सेना में 17 साल की सेवा के बाद 1999 में हुए कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया। 22 मई 1999 को इस वीर ने दुश्मनों के साथ लड़ते हुए शहादत पाई। शहीद नवीन मेहता की पत्नी  डोली मेहता ने बताया कि जब उनके पति कारगिल युद्ध में शहीद हुए तब बेड़ी बेटी चीना छह वर्ष और छोटा बेटा राघव तीन वर्ष का था। उस समय तो सरकार और प्रशासन ने उनके पति को याद किया और परिवार की सुध ली, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें अनदेखा किया जाने लगा। सरकार द्वारा शहीदों के परिवारों को पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी देने की योजना के तहत उन्होंने दो बार अप्लाई किया, लेकिन उसके जवाब में उन्हें कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन

 डोली मेहता का कहना है कि भले ही सरकार और प्रशासन द्वारा कम से कम शहीदों की कुर्बानी को नहीं भुलाया जाना चाहिए और हर साल विजय दिवस के मौके पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए।
विज्ञापन


बेटे को शहीद का दर्जा दिलवाने के लिए पिता लड़ रहा कानूनी जंग
-पहले सेना ने शहीद माना, फिर सुसाइड केस करार दिया-
यमुनानगर। कारगिल युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए परमिंद्र सिंह को शहीद का दर्जा दिलवाने के लिए परिजनों को कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। सेना ने पहले उसे शहीद का दर्जा दिया था, लेकिन बाद में सुसाइड केस बताया। हालांकि प्रदेश सरकार और गांव के लोग परमिंद्र सिंह को शहीद की तरह सम्मान देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजली गांव निवासी सहीराम का बेटा राइफलमैन परमिंद्र सिंह राजपुताना रेजीमेंट में था। कारगिल युद्ध के दौरान वह  कुपवाड़ा में तैनात था। दस जुलाई 1999 को परमिंद्र के परिजनों को सेना की ओर से तार भेजा गया, जिसमें परमिंद्र के लड़ाई के दौरान शहीद होने की बात कही गई थी। राजपुताना रेजीमेंट के अधिकारी और जवान परमिंद्र का पार्थिव शरीर लेकर गांव आए और उसका पूरे सम्मान के साथ संस्कार किया गया। उस समय हरियाणा के इस शहीद को प्रदेश सरकार की ओर से 10 लाख रुपये दिए गए और तेजली गांव की सड़क और स्कूल का नाम शहीद के नाम रखा गया। करीब दो महीने बाद सेना की ओर से परमिंद्र के परिजनों को रिपोर्ट भेजी गई, जिसमें परमिंद्र सिंह द्वारा सुसाइड करने की बात कही थी। लेकिन परिजन इससे सहमत नहीं हुए। पिता सहीराम का कहना है कि परमिंद्र के शरीर पर सीने और सिर पर गोली लगी थी। उसने सुसाइड नहीं किया है। लेकिन सेना के अधिकारी अपनी बात पर अड़े रहे। बेटे को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए सहीराम ने वर्ष 2000 में हाईकोर्ट में केस दायर किया, जो कि आज तक चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed