फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, resku, girl bacha/ya

बंद कमरे से पांच साल की बच्ची को छुड़ाया

Fri, 02 Jun 2017 12:02 AM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Fri, 02 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
थाना फर्कपुर क्षेत्र में चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस टीम की ओर से संयुक्त कार्रवाई कर पांच साल की रोती बिलखती बच्ची को बंद कमरे से छुड़वाया है। बच्ची को उसका पिता कमरे में बंद करके काम पर गया था। चाइल्ड हेल्प ने बच्ची को चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के सामने पेश किया, जहां से उसे बालकुंज छछरौली भेज दिया गया।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्प लाइन कोर्डिटनेटर भानू प्रताप, सदस्य शशी वासन व हन्नी ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि करीब पांच साल की बच्ची कमरे में बंद है और रो रही है। कमरे के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही टीम ने थाना फर्कपुर में सूचना दी और पुलिस के साथ टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ताला तोड़ कर बच्ची को बाहर निकाला और टीम बच्ची को अपने साथ ले गई। टीम कोर्डिनेटर ने बताया कि बच्ची स्वास्थ्य थी, लेकिन रो रही थी। जांच में पता चला कि बच्ची की मां नहीं है। पिता काम पर जाने से पहले उसे कमरे में बंद कर देता है और टीवी चलाकर चला जाता है। उसकी सुरक्षा के लिए पिता कमरे के दरवाजे पर ताला लगा कर जाता है। हालांकि पिता बच्ची के लिए खाना भी बना कर जाता है। जिस समय टीम ने ताला खोला, उस समय भी बच्ची बुरी तरह से रो रही थी और डरी हुई थी। मौके पर बच्ची के पिता को भी बुलाया गया। जिन्होंने बताया कि मजबूरी में उन्हें ऐसा करना पड़ता है। बच्ची को किसी दूसरे के सहारे छोड़ कर जाने पर डर लगता है। उसने भविष्य में ऐसा न करने की दलील दी। लेकिन टीम बच्ची को अपने साथ ले गई। बताया गया है कि बच्ची की बुआ भी पास ही रहती है, लेकिन वह भी काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। जहां से उसे बालकुंज छछरौली भेज दिया गया। बाल कल्याण समिति सदस्य अंजू वाजपेयी ने बताया कि बच्ची ठीक है। उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसे बालकुंज भेजने का निर्णय लिया गया है।  

उधर, थाना फर्कपुर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन ने मदद मांगी थी। जिसके बाद एक टीम को उनके साथ भेजा गया था। टीम ने बच्ची को छुड़ाया है, लेकिन अभी कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed